नड्डा की नई टीम में राममाधव नहीं, गुरुप्रकाश को मिली जगह
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज नई टीम का एलान कर दिया है। इस बार नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे राम माधव को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे विनय सहस्त्रबुद्धे को भी इस बार संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त रखा गया है। संजय मयूख व शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूढ़ी व संजय पासवान के पुत्र गुरुप्रकाश को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
बी एल संतोष को फिर से संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वी सतीश, सौदान सिंह व शिवप्रकश को सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तेजस्वी सूर्य को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
सूची:-