पूर्वे हुए पूर्व अब मुखिया जलाएंगी लालटेन

0

पटना: सीतामढ़ी जिले के अंतर्गत आने वाली परिहार विधानसभा सीट से राजद ने बड़ा उलटफेर करते हुए इस बार सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल को पार्टी ने सिंबल दे दिया है। इस सीट से अभी भाजपा की गायत्री देवी विधायक हैं।

बता दें कि राजद ने इस सीट से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे का टिकट काटकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मुखिया के पुरस्कार से पुरस्कृत रितु जायसवाल को टिकट दी है। रितु जायसवाल एक पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी हैं। जो कि कुछ दिनों पहले तक जदयू की नेत्री हुआ करती थी। लेकिन, पारंपरिक रूप से सीट भाजपा का होने के कारण उन्हें यह एहसास हो गया था कि जदयू में रहते कोई रास्ता नहीं है, इसलिए वे जिलाध्यक्ष पर आंतरिक लोकतंत्र नहीं होने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दी थी।

swatva

2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेत्री गायत्री देवी राजद नेता रामचंद्र पूर्वे को को 4017 वोटों से पटखनी दी थी। परिहार सीट पर भाजपा ने 2010 और 2015 में अलग-अलग प्रत्याशी उतारे थे। अब यह देखना होगा कि पार्टी इसबार किसे इस सीट से उम्मीदवार बनाती है।

वहीं, राजद ने विकास की बाट जोह रही परिहार विधानसभा की जनता के सामने एक विकास को प्राथमिकता देने वाली नेताओं पर दांव खेली है। परिहार की जनता को लेकर रितु जायसवाल का कहना है कि जनता का रुझान देख कर महसूस हो रहा है कि परिहार परिवर्तन केलिए प्रतिबद्ध है। और जहाँ जा रही हूँ, लोग जो सम्मान दे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here