भाजपा के साथ कदम-ताल, लोजपा से कन्नी, हो गया सीटों का एलान

0

पटना: चुनाव की घोषणा के 12 वें दिन मुख्य राजनीतिक दलों ने अपना पत्ता खोला है। NDA के अंदर मचे घमासान के बाद आखिरकार आज जदयू व भाजपा ने सीटों को एलान कर दिया। सीटों की घोषणा करने के लिए जदयू के तरफ से खुद नीतीश कुमार पहुंचे हैं। वहीं भाजपा की तरफ से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत कई नेता पहुंचे हैं।

नीतीश ने सीटों का एलान करते हुए कहा कि जदयू को 122 सीटें दी गई है। वहीं भाजपा को 121 सीटें हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू अपने कोटे से जीतन राम माझी को सीटें देगी। तथा भाजपा मुकेश साहनी को अपने कोटे से सीटें देगी। इसके साथ ही विधानसभा वार सूची जारी कर दी गई।

swatva

सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन धर्म निभाने के चक्कर में भाजपा ने अपनी कई सीटों की कुर्बानी दी है। भाजपा की इन सीटों पर बिहार की राजनीति के कथित चाणक्य नीतीश कुमार ने अपने कब्जे में ले लिया है।

चर्चाओं के अनुसार एनडीए में सीटों को लेकर जो पेंच फंसा हुआ था। इसके पीछे यही कारण था कि नीतीश कुमार भाजपा की कई परंपरागत सीटों पर दावा ठोके हुए थे। आखिरकार हुआ भी यही, नीतीश कुमार जिन सीटों को लेकर अड़े हुए थे। वो सीटों भाजपा ने जदयू को गिफ्ट कर दी। इसके बाद सीटों का एलान हो गया।

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, मंत्री डॉ प्रेम कुमार तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी, ललन सिंह समेत कई भाजपा और जदयू के नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here