NDA का फार्मूला तय, सहनी कैसे होंगे एडजस्ट?

0

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA के तरफ से अभी तक रूख स्पष्ट नहीं हुआ है। लोजपा के अलग होने के बाद बीते दिन प्रेसवार्ता के दौरान महागठबंधन छोड़ने वाले मुकेश सहनी को भाजपा नेताओं ने दिल्ली बुलाया है। एक तरफ सहनी ने राजद पर दलितों को उपेक्षित समझने का आरोप लगाते हुए महागठबंधन से बाहर हो गए तो दूसरी तरफ नीतीश के नेतृत्व को ठुकराकर लोजपा ने गठबंधन का नया प्रारूप गढ़ दिया।

वहीं, इस तरह से पल-पल बदलते नए राजनीतिक हालात के बीच एनडीए में सीटों का फार्मूला तय हो गया है। मिली जानकरी के अनुसार 243 विधानसभा सदस्यीय में से जदयू को 122 सीटें मिली है। वहीं, भाजपा के खाते में 121 सीटें आई है। लोजपा के जाने के बाद जो फार्मूला तय हुआ है उसके अनुसार जदयू अपने कोटे से जीतें राम मांझी की पार्टी को एडजस्ट करेगी। वहीं, अगर मुकेश सहनी NDA का हिस्सा होते हैं तो उन्हें भाजपा कोटे से सीटें दी जाएगी।

swatva

इस बीच जेपी नड्डा की अध्यक्षता में तथा पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जहां, लगभग भाजपा के उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार हो गई है। यह सूची सीटों की घोषणा होने के बाद जारी की जाएगी। संभवतः NDA के तरफ से जो भी चीजें हों वो कल स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here