मल्लिक को कायस्थ चेहरा बनाएंगे नीतीश!

0

बिहार की राजनीति में कायस्थों का मत उसी को मिला है जिसने राज्य के विकास की बात की है। राज्य में पिछले कई वर्षो से कायस्थों ने जदयू-भाजपा के प्रति अपना विश्वास जताते आया है और देखना यह है की इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में कायस्थों का वोट एनडीए, महागठबंधन या फिर तीसरा मोर्चा को जाता है।

ज्ञात होगा कि पिछले कई वर्षों से नीतीश सरकार में किसी भी कायस्थ समाज के प्रतिनिधित्व को गंभीरता से नहीं लिया गया है। बीते वर्षों में राज्य मंत्रिमंडल में स्व० सुधा श्रीवास्तव ही कायस्थ समाज की अंतिम प्रतिनिधि थी। उनके बाद राज्य में किसी भी सरकार में कायस्थों को भागीदारी नहीं मिली है। बिहार में वर्षों से नीतीश सरकार में सभी जातीय के समरसता को साधने का प्रयास किया गया है, उसमें सवर्ण समुदाय में सिर्फ कायस्थ समुदाय को ही जगह नहीं मिल पाया है।

swatva

ऐसा नहीं है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कायस्थ समाज के नेताओं की कमी हैं, उनके पास सुमन कुमार मल्लिक जैसे कायस्थ नेता हैं, जिनका प्रभुत्व पूरे बिहार के कायस्थ समाज पर है। उनके समर्थकों का कहना है कि वे इस बार कायस्थ बहुल क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी बनें।

वहीं, सुमन कुमार मल्लिक जिसने दो वर्ष पूर्व तत्कालीन निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ० अशोक चौधरी के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को छोड़कर जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। मल्लिक उस वक्त बिहार में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता हुआ करते थे। फ़िलहाल मल्लिक वर्तमान में जद(यू) के वरिष्ठ सचिव हैं।

मगर, देखना यह है कि कायस्थ समाज के वरिष्ठ नेता और जद(यू) के सचिव सुमन कुमार मल्लिक की भूमिका इस बिहार विधानसभा में क्या होगी? क्या जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार उन्हें राजधानी पटना के अंतर्गत आने वाली कुम्हरार विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार बनाने में सफल होते हैं या सिर्फ सचिव बनाये रखेंगे।

लेकिन मुश्किल यह है कि क्या बीजेपी अपनी ये परंपरागत सीट जद(यू) को देगी। एक तो चर्चा जोड़ो से ये भी है कि बिहार विधानसभा चुनाव के समापन के बाद सुमन कुमार मल्लिक को राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद् के लिए भी मनोनीत किया जा सकता हैं। या फिर पुनः अगर नीतीश कुमार की सरकार आती है तो उन्हें किसी बड़े आयोग, निगम का अध्यक्ष बना कर राज्यमंत्री का दर्जा दिया जा सकता हैं। अब समय ही बतायेगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समाज के बीच क्या सन्देश देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here