कृषि सुधार विधेयक को लेकर विपक्षी दल किसानों को कर रहे गुमराह- अश्विनी चौबे

0

पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कृषि सुधार विधेयक संसद में पारित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

चौबे ने कहा कि यह ऐतिहासिक विधेयक पास होने से कृषि एवं किसानों का कल्याण होगा। उनका सशक्तिकरण होगा। इस विधेयक पर विपक्षी दलों का जो रवैया है। वह किसानों को गुमराह करने वाला है। विपक्षी दलों का यह रवैया दर्शाता है कि उन्होंने किसानों को हमेशा अंधकार में रखा। उनके कल्याण की चिंता कभी नहीं की। आज भी विपक्षी दल भ्रम जाल फैलाने का काम कर रहे हैं।

swatva

चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मजबूत नेतृत्व एवं किसानों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है कि सदन में यह विधेयक पास हुआ है। किसानों को बिचौलियों के चुंगल से मुक्त कराने में यह महत्वपूर्ण साबित होगा। किसानों की आय में वृद्धि होगी। वे समृद्ध होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here