अस्पताल व विद्यापीठ में मना स्वामी हरिनारायणानंद का जन्मदिन, केशवानंद बोले- स्वामीजी ने देशभर के साधुओं को जोड़ा

0
फ़ाइल फ़ोटो : स्वामी हरिनारायणानंद जी और स्वामी केशवानंद जी महाराज

पटना: भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी हरिनारायणानंद जी का 91वां जन्मदिन मनाया गया। करीब तीन वर्षों से बीमार रहने के कारण निजी नर्सिंग होम में एडमिट हैं। उनके उत्तराधिकारी शिष्य व कार्यकारी महामंत्री स्वामी केशवानंद जी ने अस्पताल (तारा नर्सिंग होम) में भी गुरु का जन्मदिन मनाया। साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर उनका उपचार कर रहे जानेमाने न्यूरो सर्जन डॉ. रवि भूषण शर्मा भी थे। उन्होंने भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

स्वामी केशवानंद जी ने कहा कि स्वामी जी का साधु समाज के लिए बड़ा योगदान है। देश भर के साधुओं को जोड़ा है। स्थापना काल से संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने विदेश में भी धर्म प्रचार किया। सक्रिय जीवन में हर क्षेत्र का मार्गदर्शन किया। मुख्य तौर पर मंगलवार को जन्मदिन समारोह का आयोजन बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ में किया गया। बच्चों ने मंत्रोच्चारण कर उनके दीर्घ जीवन की कामना की। इस मौके पर विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व प्राचार्य जगत नारायण शर्मा, व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधक राजदेव सिंह, शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here