BJP सांसद का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

0

भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का निधन हो गया है। बताया जाता है कि उनका निधन कोरोना कोरोना संक्रमण के कारण हुआ है। कुछ दिनों पूर्व वे कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उन्हें 2 सितंबर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया।

बता दें कि संघ परिवार से जुड़े रहने वाली अशोक गस्ती कर्नाटक में भाजपा  पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके थे। इसके आलावा अशोक गस्ती भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष के काफी करीबी थे। जिस तरह से कर्नाटक में भाजपा को सांगठनिक रूप मजबूत करने के श्रेय बी एल संतोष को जाता है उसी तरह कर्नाटक के रायचूर जिले में भाजपा को मजबूत बनाने का श्रेय गस्ती को दिया जाता है।

swatva

जब कुछ महीने पहले कर्नाटक से भाजपा को राज्यसभा के लिए 2 उम्मीदवारों का चयन करना था तो उस समय केंद्रीय नेतृत्व ने अशोक गस्ती और ईरन्ना कडाड़ी को उम्मीदवार बनाया था। इन दोनों को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद यह बातें सामने आई थी कि भाजपा ने जो 2 उम्मीदवारों का चयन की है वे भाजपा से कम संघ से ज्यादा जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here