साक्षी महाराज को क्वारंटाइन किये जाने के बाद राजनीति तेज, भाजपा ने कहा- सरकार का दोहरा चरित्र रहा तो आंदोलन करेगी भाजपा

0

रांची: भाजपा सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह में झारखंड प्रशासन के द्वारा जबरन क्वारंटाइन किये जाने के बाद राजनीति तेज हो गई है। इस मसले पर झारखंड सरकार के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार का यह दोहरा रवैया है। एक ओर सांसद साक्षी महाराज को होम क्वारेंटिन भेजा गया, वहीं राजद के राजकुमार गाड़ियों का काफिला लेकर कानून की धज्जियां उड़ाते हुए आते हैं और चले जाते हैं। उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती। यह कैसी व्यवस्था है?

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कोरोना संकट के प्रारंभ से ही राज्य सरकार के इशारे पर पदाधिकारी चेहरा देखकर कार्रवाई कर रहे,जबकि पदाधिकारियों से सामान्य नागरिक से लेकर,सत्ता पक्ष और विपक्ष सब के साथ नियमो के अनुपालन में एकरूपता की उम्मीद की जाती है। परन्तु इस राज्य में दो अलग अलग तरह के कानून चल रहे हैं।

swatva

दीपक प्रकाश ने कहा कि सत्ताधारी दल के कोई भी नेता राज्य में आते हैं तो राज्य सरकार द्वारा बनाया गया क्वारंटाइन नियम उनपर लागू नहीं होता परन्तु जब विपक्ष का कोई नेता आता है तो उसे जबरन क्वारंटाइन किया जाता है आखिर यह दोहरा चरित्र क्यों? सरकार का अगर ऐसा ही दोहरा चरित्र रहा तो भाजपा आंदोलन करेगी।

मालूम हो कि साक्षी महाराज शुक्रवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गिरिडीह पहुंचे थे। शांति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे सड़क मार्ग के जरिए शनिवार को धनबाद लौट रहे थे। इससे दौरान एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने कुछ दूर तक साक्षी महाराज के काफिले का पीछा किया। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here