सनसनी: सड़क पर पत्नी का काट दिया गर्दन, मौके पर हुई मौत

0

हत्यारोपी गिरफ्तार, ब्रह्मपुर मंदिर रोड में हुई वारदात

बक्सर : दिल दहला देने वाली वारदात आज शुक्रवार सुबह ब्रह्मपुर में हुआ। पति ने ही पत्नी का सर धड़ से अगल कर दिया। सूचना के मुताबिक घटना सुबह 9 के लगभग कुमार मॉल के समीप हुई। देखने वाले दंग रह गए। हत्यारे ने गमछे से अपना चेहरा छूपा रखा था। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो वह भाग निकला। बहुत देर तक तो महिला और उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।

लेकिन, धीरे-धीरे लोगो की भीड़ मौके पर जमा होने लगी। किसी ने बताया यह चांदनी देवी (उम्र लगभग 35 वर्ष) है। यहीं कुमार मॉल में ही काम करती थी। उधर सूचना मिली है कि ऐसा करने वाला उसका पति ही है। जिसका नाम अतुल यादव पुत्र बेचु यादव है। उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। भीड़ उसे देखने के लिए थाने की तरफ लपकी।

swatva

कुछ लोगों ने बताया यह पश्चिमी टोला ब्रह्मपुर का ही रहने वाला है। पति से विवाद होने के कारण वह अलग रहती थी। शायद पारिवारिक अदावत में उसने ऐसा किया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक घटना स्थल और थाने पर भीड़ जमा है। फिलहाल पुलिस महिला की शव को वहां से हटाने की जुगत में लगी है।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here