पूर्व डीजीपी पर बहू ने लगाए संगीन आरोप

0

रांची: झारखंड राज्य में ये पहली घटना है कि किसी मोस्ट सीनियर ब्यूरोक्रेट पर इतने गंभीर आरोप लगे हों। आरोप लगाने वाला और कोई नहीं बल्कि उनकी एकलौती बहु है। डीजीपी डीके पांडेय के ऊपर उनकी बहू ने गंभीर आरोप लगाये हैं। डीके पांडेय की बहू रेखा मिश्रा का आरोप है की उसके पति गे हैं।

इतना ही नहीं उनकी बहु रेखा ने खुद डीके पांडेय पर आरोप लगाया है कि उसके ससुर उसके साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। बात यहीं नहीं रुकती है बहु का आरोप है कि डीके पांडेय बहु रेखा को दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर भी किया करते थे। इसको लेकर बहू रेखा मिश्रा ने शनिवार को महिला थाना में FIR दर्ज कराई है।

swatva

पुलिस ने ससुर डीके पांडेय, सास पूनम पांडेय और पति शुभांकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि जो भी आरोप लगाये गये हैं उसकी जांच की जाएगी और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here