जनता के पैसे पर मौज उड़ाता रहा राजीव गाँधी फाउंडेशन, देश से क्षमा मांगे गाँधी परिवार: संजय जायसवाल

0

पटना: कांग्रेस को देश की भ्रष्टतम पार्टी बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा “ पहले चीन से हुई गुप्त फंडिंग और अब PMNRF के फंड के दुरूपयोग के खुलासे यह साबित हो चुका है कांग्रेस के लिए पैसे से बढ़कर कुछ नहीं। पैसों के लिए इस पार्टी ने अपने आत्मसम्मान तक को गिरवीं रख दिया है। जनता द्वारा आपदा में इस्तेमाल करने के लिए दान किये गये सार्वजनिक धन को परिवार द्वारा चलाए जाने वाले संगठन के लिए इस्तेमाल किया जाना न केवल एक ‘धोखाधड़ी’ है, बल्कि भारत की जनता के साथ एक ‘बड़ा विश्वासघात’ भी है।”

डॉ जायसवाल ने कहा “ इस पूरे प्रकरण में सोनिया गाँधी की भूमिका सवालों के घेरे में आ गयी है। गौरतलब हो कि सोनिया जी PMNRF की बोर्ड में भी थी और राजीव गाँधी फाउंडेशन की अध्यक्ष भी। इसके अलावा उनकी सुपर पीएम की भूमिका के बारे में भी सभी को पता है। पद और पॉवर के घृणित दुरूपयोग का इससे बड़ा उदहारण क्या हो सकता है।”

swatva

मनमोहन सिंह पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा “ इस गोरखधंधे से पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह भी अछूते नहीं है। गौरतलब हो कि उनके कार्यकाल में तीन-तीन बार PMNRF का फंड राजीव गाँधी फाउंडेशन को दिया गया था। इसके अलावे उनके राज में 7 मंत्रालयों व 11 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों भी इस फाउंडेशन को बराबर दान दे रहे थे। आज कल मोदी सरकार को ज्ञान दे रहे मनमोहन सिंह को जनता को बताना चाहिए कि यह सारा खेल उनकी जानकारी के बिना हो रहा था या उनकी भी इसमें ‘मौन’ सहमती थी। उन्हें बताना चाहिए कि आखिर जनता के पैसों को एक ख़ास परिवार के निजी फाउंडेशन को देते वक्त उनकी ईमानदारी क्यों नहीं जागी?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here