राजद को दोहरा झटका, रघुवंश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

0

पटना: राजद के वरिष्ठ नेता व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ देर पहले ही राजद के 5 एमएलसी पार्टी छोड़कर जदयू में शामिल हुए हैं।इसके बाद राजद को बड़ा झटका देते हुए रघुवंश प्रसाद ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

मालूम हो कि रघुवंश प्रसाद कोरोना संक्रमित हैं तथा इस वक्त वे पटना एम्स में भर्ती हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी को भिजवा दिया है।

swatva

इस्तीफा देना का कारण बताया जा रहा है कि वे रामा सिंह को पार्टी में शामिल होने से खासे नाराज थे। क्योंकि रामा सिंह और रघुवंश सिंह एक दूसरे के धुर-विरोधी हैं। लेकिन, तेजस्वी यादव उनको पार्टी में शामिल करवा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here