झारखंड में मिले सोने के 4 नए भंडार, GSI की प्रारंभिक जांच में हुई पुष्टि

0

रांची: खनिज सम्पन्न राज्य झारखंड में सोने के चार नए भंडार होने के संकेत मिले हैं। सोने के नए भंडार होने की पुष्टि भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण ने किया है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण के प्रयोगशालाओं की प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। जीएसआई की रिपोर्ट को भारत सरकार के भूतात्विक कार्यक्रम पर्षद से हरी झंडी मिल गई है।

अब गहन अनुसंधान कर जमीन के अंदर स्वर्ण भंडार का पता लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा तथा इसमें पता लगाया जाएगा कि इन चारों स्थानों पर जमीन के नीचे कितनी मात्रा में सोना है।

swatva

सोने के 4 नए भंडार झारखंड के अलग-अलग जिलों में मील हैं। इसमें से सिमडेगा जिले के करसई प्रखंड के सागजोग बागबेड़ा गांव के पास है। साथ ही जमशेदपुर के धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाड़ा और गम्हरिया प्रखंड के चिरूगोड़ा में भी सोना पाए जाने के प्रमाण मिले हैं। इसके साथ सरायकेला के नीमडीह प्रखंड के बच्चनकोचा और हलेन रघुनाथपुर गांवों के पास भी सोने के होने की संभावना है।

भारत सरकार की अनुमति मिलने के बाद इन संभावित जगहों पर स्वर्ण भंडार के आकलन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताया जाता है कि इन जगहों पर उत्तम गुणवत्ता की सोना मिलने की संभावना है तथा प्रक्रिया की पूरी जिम्मेवारी जीएसआई की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here