शिवराज ने मंत्रिमंडल का किया विस्तार, सिंधिया गुट के इतने नेता बने मंत्री

0

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में 28 नए मंत्री शामिल हो गए हैं। इनमें 9 सिंधिया खेमे से हैं। आज शपथ लेेने वाले 28 नए मंत्रियों में से 20 को कैबिनेट और 8 को राज्य मंत्री बनाया गया है।

कमलनाथ सरकार में सिंधिया खेमे के 6 विधायक मंत्री थे। लेकिन, शिवराज सरकार में गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेंद्र धाकड़ और ओपीएस भदौरिया को शिवराज कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाया गया।

swatva

भोपाल के राज्यपाल लाल जी टंडन के बीमार होने के बाद राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की है। हालांकि अभी तक विभाग का बंटवारा नहीं हुआ है।

शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एदल सिंह कंषाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया), प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह और प्रेम सिंह दत्तीगांव ने शपथ ली।

वहीँ राज्यमंत्री के तौर पर भरत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामलेखावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव,गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले मेरे सभी साथियों को हार्दिक बधाई। हम सब मध्य प्रदेश की प्रगति, विकास एवं जनकल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए साथ मिलकर कार्य करेंगे। मुझे विश्वास है कि प्रदेश के नवनिर्माण में आप सबका भरपूर सहयोग और योगदान मिलेगा।

शपथ ग्रहण से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयीवर्गीय, राजयसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here