पटना: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज शुक्रवार को बिहार भाजपा सोशल मीडिया/ IT के प्रदेश संयोजक मनन कृष्णा ने बिहार भाजपा सोशल मीडिया व आईटी की प्रदेश टीम की घोषणा की है। नवगठित टीम में अधिकांश कुशल, प्रोफेशनल तथा आईटी सेक्टर के अनुभवी लोग हैं।
वर्तमान स्थिति के अनुसार भाजपा का मुकाबला राजद से है। ऐसे में पार्टी के नीति को सोशल मीडिया के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने, बूथ स्तर के कार्यकर्ता से संवाद करने के लिए एक कुशल, प्रोफेशनल तथा आईटी सेक्टर का अनुभवी कार्यकर्ता की आवश्यकता थी। पार्टी के द्वारा निर्धारित मापदंड पर खड़े उतरने वाले लोगों को सोशल मीडिया/ IT का पदाधिकारी बनाया गया है।

सोशल मीडिया/ IT के प्रदेश संयोजक मनन कृष्णा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत और कार्यकुशलता से बिहार भाजपा सोशल मीडिया व आईटी विभाग सफलता के नये आयामों को छुएगा और आपलोग संगठन की अपेक्षा पर खड़ा उतरेंगे।