डॉ शत्रुघ्न प्रसाद के निधन से साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री

0

पटना: प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि एवं समीक्षक डॉ शत्रुघ्न प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ शत्रुघ्न प्रसाद ने कई प्रसिद्ध उपन्यास, कहानी एवं कविताओं की रचना की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक अच्छे समीक्षक भी थे। उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में सरस्वती सदानीरा, कश्मीर की बेटी, शिप्रा साक्षी है, हेमचंद्र विक्रमादित्य एवं सुनो भाई साधो प्रमुख हैं। उनके निधन से साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

swatva

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार प्रान्त के पूर्व संघचालक, ऐतिहासिक विषयों के उपन्यासकर व वर्तमान में प्रज्ञा प्रवाह की बिहार इकाई चिति के अध्यक्ष डॉ शत्रुघ्न प्रसाद का निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here