भारत दुनिया को एक उदाहरण देगा कि चीन से कैसे सामना करना है : डॉ संजय जायसवल

0

पटना: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की जानें चले गईं हैं। इनमें से बिहार के भी 5 जवान शामिल हैं। घटना को दुखद बताते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत चीन सीमा विवाद सामरिक नहीं बल्कि आर्थिक विवादों का नतीजा है। RCEP से भारत को बाहर निकलना चाहिए।

उन्होनें कहा कि पाकिस्तान की तरह चीन को भी एक ऐसे राष्ट्र के दर्जे में रखना चाहिए जो भारतीय कंपनियों को खरीद नहीं सके। पूरे विश्व में चीन के सामानों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। वैश्विक उद्योगों को भारत की तरफ देखना और भारत के विभिन्न राज्यों द्वारा विशेष दर्जा देकर आमंत्रित करने का समय आ गया है।

swatva

दक्षिण एशिया का कोई ऐसा देश नहीं है जिससे चीन का सीमा विवाद या सामुद्रिक विवाद नहीं चल रहा हो। भारत के साथ धृष्टता करके इन देशों को सामरिक और आर्थिक रूप से डराने का काम किया जा रहा है। लेकिन, भारत ना झुकेगा, ना रुकेगा बल्कि अन्य देशों को कैसे चीन का सामना करना चाहिए इसका उदाहरण बनकर उभरेगा।

भाजपा नेता ने कहा कि इस राष्ट्रीय शोक की घड़ी में बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित किए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here