अवधेश नारायण सिंह को परिषद का सभापित मनोनीत करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद- सुशील मोदी

0

पटना: उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ सदस्य अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का सभापति मनोनीत होने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।

सुशील मोदी ने कहा कि दूसरी बार अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का सभापति बनाया गया है। इसके पूर्व अगस्त, 2012 से मई, 2017 तक वे परिषद के सभापति का दायित्व संभाल चुके हैं। सिंह को सभापति नियुक्त होने के बाद सुशील मोदी ने आशा व्यक्त की है कि अनुभवी सिंह का यह नया कार्यकाल भी पूर्व की भांति सफल रहेगा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here