16 जून को 400 करोड़ से निर्मित पुल व पथ का सीएम करेंगे लोकार्पण: नंद किशोर यादव

0

· 263.47 करोड़ के व्यय से गंडक नदी पर बना है सत्तरघाट पुल

· लखीसराय बाइपास के निर्माण में 146.3107 करोड़ रूपये की आयी है लागत

swatva

· सासाराम उत्तरी बाइपास रोड के प्रथम चरण का भी सीएम करेंगे कार्यारम्भ

· सासाराम बाइपास परियोजना की कुल लागत है 122.39 करोड़

पटना: बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जून को चार सौ करोड़ रूपये से अधिक राशि से निर्मित पुल व पथ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं 122 करोड़ रूपये के व्यय से प्रस्तावित रोहतास जिले में सासाराम उत्तरी बाइपास योजना का शिलान्यास करेंगे।

नंद किशोर यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जून को गंडक नदी पर 263.47 करोड़ रूपये की लागत से सत्तरघाट पुल और 146.31 करोड़ रूपये के व्यय से बने लखीसराय बाइपास रोड का उद्घाटन करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मौजूद रहेंगे।

यादव ने बताया कि गंडक नदी पर निर्मित सत्तरघाट पुल सारण और तिरहुत प्रमंडल को आपस में सम्पर्कता प्रदान करेगा। 1440 मीटर लंबे पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने किया है। यह पुल गंडक नदी पर बैकुंठपुर से चकिया को जोड़ेगा। इससे सीवान, छपरा, गोपालगंज होते हुए नेशनल हाइवे-28 के जरिये उत्तर बिहार के अधिसंख्य जिलों की संपर्कता हो जायेगी। इस पुल से पटना से मशरख होते हुए रक्सौल तक सीधा रास्ता उपलब्ध हो जायेगा। इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 अप्रैल, 2012 को किया था।

इसी प्रकार पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित लखीसराय बाइपास रोड में अवस्थित दोनों रेलवे लाईन पर समेकित आर.ओ.बी का निर्माण किया गया है। इस पुल परियोजना की कुल लम्बाई 6.593 किमी है। इसके बनने से लखीसराय शहर को जाम की समस्या से निजात मिल जायेगा।

नंदकिशोर यादव ने बताया कि इसी प्रकार रोहतास जिले के सासाराम शहर के उत्तरी बाइपास के निर्माण की 122.39 करोड़ रूपये की प्रथम चरण परियोजना का शिलान्यास16 जून को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह पथ दो लेन चौड़ा होगा। इसके अंतर्गत रेल लाईन पर आरओबी के अलावा स्टेट हाइवे 17 एवं 12 पर भीयूपी (व्हीकल अंडर पास) का निर्माण किया जायेगा। इसके बन जाने से सासाराम शहर के पश्चिमी से उत्तरी सीधी संपर्कता मिल जायेगी और बरास्ता सासाराम आरा से बनारस जाने के लिए सासाराम शहर में प्रवेष करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here