लालू यादव जन्मदिन: भाजपा प्रवक्ता ने खास अंदाज में किया विश

0

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का आज 73वां जन्मदिन हैं। लालू यादव इस वक्त चारा घोटाले में रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे हैं। पार्टी की ओर से लालू यादव का जन्मदिन मनाने की बात नहीं कही गई है।

लालू को जन्मदिन की बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने लालू पर प्रहार करते हए कहा कि बिहार के गरीबों को बिहार से पलायन कराने वाले, बिहार में अपहरण उद्योग के जनक, चारा घोटाला के सरताज, होटवार जेल के नायक, चरवाहा विद्यालय के संस्थापक, भूरा बाल साफ करो के नारा का जनक, तेल पिया वन लाठी घुमा वन के अविष्कारक, लौंडा नाच के मुख्य दर्शक, अपने बहु को इंसाफ देने में अक्षम, बिहार के गरीब परिवार में जन्म लेकर, बिहार के सबसे अमीर बनने वाले व्यक्ति, अपने छोटे पुत्र का जन्मदिन उड़न खटोला पर मनवाने वाले और अपना जन्मदिन रांची के होटवार जेल में मना रहे हैं।

swatva

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि घोटालों के सरताज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी को उनके 73 वें जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई व शुभकामना, आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here