15 लाख रुपये सुपारी लेकर हत्या करने वाला शार्प शूटर गिरफ्तार

0

पलामू: पलामू में गैंगवार के तहत 15 लाख रुपए की सुपारी लेकर गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या करने वाला शार्प शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शार्प शूटर विजय को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है।

पलामू पुलिस ने कुणाल हत्याकांड का मुख्य शूटर विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ ही दिन पहले बिहार व झारखंड का कुख्यात अपराधी रहे कुणाल की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई थी। इसकी गिरफ्तारी रांची से हुई है। पुलिस को विजय शर्मा ने हत्याकांड के पूरे षड्यंत्र की जानकारी दी है। बताया गया है कि हत्‍या के लिए 15 लाख की सुपारी दी गई थी। विजय शर्मा एक अन्य गैंगस्टर डब्लू सिंह का शूटर है। जल्द ही पलामू एसपी मामले की विस्तार से जानकारी देंगे।

swatva

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व मेदिनीनगर में गैंगस्टर कुणाल सिंह की चलती कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उसे तीन गोलियां मारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here