होली पर आ रही ‘केसरी’ क्यों है खास फिल्म? पढ़िए

0
Kesari movie, representative image

हिंदी सिनेमा में पिछले कुछ वर्षों में पीरियड फिल्मों का प्रचलन बड़ा है। हर साल दो—चार पीरियड फिल्में आ ही जाती हैं। इस साल के शुरुआती महीने में ही मणिकर्णिका जैसी पीरियड फिल्म आई। लोगों ने इसको सराहा भी। अब होली के अवसर पर अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी’ आ रही है। होली की छुट्टी के कारण इसे गुरुवार को ही देशभर में रिलीज किया जा रहा है। इसके निर्देशक अनुराग सिंह हैं, जो केसरी के साथ हिंदी फिल्मों में हाथ आजमा रहे हैं। इससे पहले वे ‘जट एंड जुलियट’ व पंजाब 1984 जैसी सफल पंजाबी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। कुल 80 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म ढाई घंटे लंबी है। पीरियड फिल्म के हिसाब से लंबाई नहीं खटकती है। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका है।

‘केसरी’ की कहानी 1897 में हुई सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। उस ऐतिहासिक लड़ाई में केवल 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफगानों की फौज का डटकर सामना किया था। इस लड़ाई को मानवीय इतिहास की सबसे ज्यादा बहादुरी से लड़ी गई लड़ाइयों में से एक माना जाता है। भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में आज भी इस ऐतिहासक लड़ाई की चर्चा की जाती है। निर्देशक अनुराग ने काफी शोध के बाद गिरिश कोहली के साथ इसकी कथा—पटकथा लिखी है। बकौल फिल्मकार, इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को इतिहास की रोचक और गर्व करने लायक जानकारियां मिलेगी।
चुंकि यह एक पीरियड फिल्म होने के साथ—साथ एक्शन फिल्म भी है, इसलिए इसका कैन्वस भी बड़ा है। लोकेशन, परिधान, एक्शन दृश्य आदी भी काफी व्यय किया गया है। निर्माता करण जौहर ने खर्च करने में कोई कंजूसी नहीं की है। इसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में भी दिखती है। फिल्म के फाइट सिक्वेन्स को भव्यता के साथ शूट किया गया है। साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत डायलॉग लोगों का ध्यान खीचेंगी। रिलीज तारीख के बाद अगले कुछ दिन तक छुट्टी रहने के कारण, इस फिल्म को अच्छी संख्या में दर्शक मिलने की संभावना है। सब कुछ ठीक रहा, तो यह 100 करोड़ का वीकेंड कलेशन कर सकती है। फिल्म ट्रेड पंडित तरण आदर्श के अनुसार, इस फिल्म में देशभक्ति, राष्ट्रवाद के भाव के साथ मजेदार एक्शन भी देखने को मिलेगा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here