हॉकी में 41 वर्ष बाद भारत को ओलंपिक पदक, लकी क्यों है 5 अगस्त?

0

नयी दिल्ली : 5 अगस्त की तारीख वाकई भारत के लिए बीते दो सालों से लगातार लकी और ऐतिहासिक साबित हो रहा है। इस कड़ी में आज भारत ने टोक्यो ओलंपिक के पुरुषों की हॉकी में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। इसके साथ 1980 के बाद पहली बार ओलिंपिक में भारत ने कोई पदक अपने नाम किया है।

5 अगस्त की तारीख इसलिए भारत के लिहाज से काफी अहम हो गई है क्योंकि दो साल पहले 5 अगस्त 2019 के दिन केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 के प्रावधानों को हटाकर बड़ा फैसला लिया था। वहीं पिछले साल 5 अगस्त को ही पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर की निर्माण की आधारशिला रखी।

swatva

भारत ने टोक्यो ओलंपिक के पुरुष हॉकी में जर्मनी को 5-4 से मात दी। सिमरनजीत सिंह ने 2 गोल दागे। टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की। इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया। पर आखिरी क्षण में भारत ने महज 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here