हिसुआ थाने से रेप के बाद मासूम की हत्या का आरोपी फरार

1

नवादा : नवादा पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान लगाते हुए रेप एंड मर्डर का अभियुक्त थाने से फरार हो गया। यह वाकया जिले के हिसुआ थाना में पेश आया जहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने के मामले में गिरफ्तार युवक थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंक फरार हो गया। पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लगी।
बताया जा रहा है कि दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनू राजवंशी नामक युवक थाने में बंद था। इसी दौरान वह शौचालय गया। जब काफी देर तक वह शौचालय से बाहर नहीं आया तो पुलिस वालों को शक हुआ। उन्होंने जब शौचालय का दरवाजा खोलकर देखा तो वह खिड़की के रास्ते फरार हो चुका था। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में सो रही बच्ची को उठाकर दो लोग ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को श्मशान में फेंक दिया था।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू और गोरेलाल राजवंशी को गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताछ में दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की बात स्वीकार कर ली थी। दोनो हाजत में बंद थे। इसी दौरान शौचालय जाने के बहाने आरोपी खिडकी का शीशा तोड़ फरार हो गया।
बता दें इसके पूर्व भी नगर थाना समेत कई थानों व नवादा व्यवहार न्यायालय से पुलिस की अभिरक्षा से कैदी फरार होने में सफल रहे हैं। इनमें से कई अब भी पुलिस की पकङ से बाहर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here