हिज होलीनेस ऑफ भूटान का बोधगया में अभिनंदन

0

गया : हिज होलीनेस आॅफ भूटान जी खेम्पो का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बोधगया पर बिहार के माननीय कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल आरएल चोंगथु और जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बीटीएमसी के सचिव एन दोरजी द्वारा खादा देकर हिज होलीनेस ऑफ भूटान का हार्दिक अभिनंदन किया गया। हिज होलीनेस ऑफ भूटान 39 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राजगीर के लिए रवाना हो गए और 18 नंवबर तक राजगीर में उनका प्रवास रहेगा। उल्लेखनीय है कि 9 से 23 नवंबर 2018 तक भारत भ्रमण के साथ बिहार खासकर बोधगया, राजगीर और नालंदा का भ्रमण भारत और भूटान के बीच कूटनीतिक संबंध के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोल्डन जुबली मनाए जाने के अवसर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर हिज होलीनेस द्वारा 11 नवंबर 2018 को राजगीर में भूटानी मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी और 12 नवंबर को राजगीर में एक लांग प्रेयर भी करेंगे। हिज होलीनेस भूटान का प्रोटोकॉल हेड ऑफ स्टेट के बराबर माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here