शिक्षा देखेंगे प्रधान, अश्विनी चलाएंगे रेल, नए मंत्रियों में बंटा मंत्रालय

0

दिल्ली : पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया। इस कैबिनेट विस्तार में अमित शाह को मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं पीयूष गोयल कपडा मंत्रालय व वाणिज्य मंत्रालय के मंत्री होंगे। साथ ही गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है।

धमेंद्र प्रधान होंगे शिक्षा मंत्री

इसके अलावा धमेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय दिया गया है। प्रधान पहले पेट्रोलियम मंत्री थे। प्रधान के पास कौशल विकास मंत्रालय का भी प्रभार है। वहीं रेल मंत्रालय अश्विनी वैष्णव को दिया गया है। उनके पास आइटी मिनिस्ट्री भी रहेगी।

swatva

ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय

साथ ही हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनया गया है। इसके अलावा उनको शहरी विकास मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं कांग्रेस छोड कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। वहीं स्मृति इरानी को महिला व बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं मिनाक्षी लेखी को विदेश राज्य मंत्री बनाया गया है।

अनुराग ठाकुर होंगे खेल व युवा व सूचना प्रसारण मंत्री

इसके अलावा अनुराग ठाकुर को खेल व युवा व सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया है। वहीं लोजपा के तरफ से मोदी कैबिनेट में शामिल हुए पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। वहीं आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है।

वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री व पर्यावारण मंत्रालय का भी मंत्री बनाया गया है। किरण रिजिजू को कानून मंत्री मंत्री बनाया गया है। वहीं बिहार के आरा सासंद आरके सिंह को पावर, न्यू एंड रिन्यूएबल मिनिस्ट्री दिया गया है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मनसुख मंडाविया को दी गई है। हर्षवर्धन की जगह मनसुख इस विभाग की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि कैबिनेट विस्तार के 2 घंटे के भीतर ही प्रधानमंत्री मोदी ने नई टीम को विभागों का जिम्मा भी सौंपना शुरू कर दिया। इस मंत्री में पढ़ाई की बात करें तो कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की पढ़ाई हॉर्वर्ड से हुई है। इनको एविएशन मिनिस्ट्री और IIT से पोस्ट ग्रैजुएट अश्विनी वैष्णव को रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय सौंपा गया है।

मोदी के मंत्रिमंडल और मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट

1 नरेंद्र मोदी, मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, पॉलिसी इश्यू, जो मंत्रालय किसी को नहीं दिए गए हैं।
2 राजनाथ सिंह, डिफेंस मिनिस्ट्री
3 अमित शाह होम मिनिस्ट्री, को-ऑपरेशन मिनस्ट्री
4 नितिन गडकरी , रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री
5 निर्मला सीतारमण, फाइनेंस मिनिस्ट्री, कॉरपोरेट अफेयर्स
6 नरेंद्र सिंह तोमर, एग्रीकल्चर एंड फारमर्स वेलफेयर
7 एस जयशंकर , एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री
8 अर्जुन मुंडा , ट्राइबल अफेयर्स
9 स्मृति ईरानी, वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट
10 पीयूष गोयल , कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन, टेक्सटाइल
11 धर्मेंद्र प्रधान , एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, आंत्रप्रेन्योरशिप
12 प्रह्लाद जोशी , पार्लियामेंट्री अफेयर्स, कोल एंड माइंस
13 नारायण राणे, माइक्रो, स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइसेस
14 सर्बानंद सोनोवाल, पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज, आयुष
15 मुख्तार अब्बास नकवी, माइनॉरिटी अफेयर्स
16 वीरेंद्र कुमार, सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट
17 गिरिराज सिंह , रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज
18 ज्योतिरादित्य सिंधिया, सिविल एविएशन
19 रामचंद्र प्रसाद सिंह, स्टील मिनिस्ट्री
20 अश्विनी वैष्णव रेलवे, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी
21 पशुपति कुमार पारस, फूड प्रोसेसिंग
22 गजेंद्र सिंह शेखावत, जलशक्ति
23 किरन रिजिजू , लॉ एंड जस्टिस
24 राजकुमार सिंह , पावर, न्यू एंड रिन्यूएबल मिनिस्ट्री
25 हरदीप सिंह पुरी , पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स
26 मनसुख मांडविया, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, केमिकल एंड फर्टिलाइजर
27 भूपेंद्र यादव , इन्वॉयरमेंट, फॉरेस्ट, क्लाइमेट, लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट
28 महेंद्र नाथ पांडेय , हैवी इंडस्ट्रीज
29 पुरुषोत्तम रूपाला फिशरीज, एनीमल हज्बैंड्री, डेयरी
30 जी किशन रेड्डी कल्चर, टूरिज्म, नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट
31 अनुराग ठाकुर इन्फर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग, यूथ एंड स्पोर्ट्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here