हाथ जोड़ते रहे सिविल सर्जन, विधायक ने कहा—जूते से मारेंगे

0

बिहारशरीफ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से एक जदयू विधायक की दबंगई की खबर सामने आई है। विधायक ने खुलेआम एक जदयू कार्यकर्ता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले को नेचुरल डेथ बताने और इस संबंध में सर्टिफिकेट जारी करने के लिए डाक्टरों पर दबाव बनाया। लेकिन जब डाक्टरों ने विधायक की बात नहीं मानी तो उन्होंने धमकी दी कि सभी को जूते से मारेंगे। उनका गुस्सा देखकर जिले के सिविल सर्जन परमानंद चौधरी हाथ जोड़ने लगे।

जदयू विधायक की दबंगई, हड़ताल पर गए डाक्टर

मामला जिले के सदर अस्पताल का है जहां अस्थावां के जदयू विधायक जितेंद्र कुमार बिना पुलिस के आये ही मामले को सतही तौर पर निपटाने की जिद करने लगे। सिविल सर्जन का कहना था कि मामला संदिग्ध प्रतित होता है। इसलिए पुलिस के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ये सुनते ही विधायक जी गाली गलौज पर उतर आये। विधायक के इस आरचरण के बाद डाक्टरों ने भी मोर्चा संभाला और हड़ताल पर चले गए।
जानकारी के अनुसार नालंदा जिलांतर्गत सारे थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव के जदयू कार्यकर्ता सिकन्दर की संदेहास्पद स्थिति में शुक्रवार की देर रात मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार सिकन्दर कल रात 11 बजे भोजन करके सोया लेकिन सुबह मृत पाया गया। सदर अस्पताल उसी जितेंद्र की मौत को अस्थावां के विधायक जितेंद्र कुमार नेचुरल डेथ घोषित करवाना चाह रहे थे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here