हरिहरगंज भाजपा कार्यालय उड़ाने वाला नक्सली दबोचा गया

0

रांची/औरंगाबाद : झारखंड के हरिहरगंज में भाजपा कार्यालय पर हमला करने वाले दुर्दांत नक्सली सुनील प्रसाद को आज बिहार पुलिस ने औरंगाबाद के संडा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसपर बिहार तथा झारखंड में कई मामले दर्ज हैं। एसएसबी तथा अम्बा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसे संडा बाजार से पकड़ा गया है।

एसएसबी की 29 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट ने बताया कि सुनील के संडा बाजार आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसबी और लोकल पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही वह संडा बाजार पहुंचा, उसे दबोच लिया गया। सुनील ने भागने की भी कोशिश की लेकिन जवानों ने चारों ओर से घेर लिया था। सुनील को नक्सलियों ने संगठन विस्तार का जिम्मा दिया था। वह झारखंड के हरिहरगंज थाने के सतगांवा का रहनेवाला है। सुनील जोनल कमांडर अभिजीत यादव के दस्ते में काम करता है और अभिजीत तथा उसके दस्ते के बारे में सुनील ने कई अहम जानकारियां दी हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here