हमारे सैनिक पीछे हटने वाले नहीं: राधामोहन सिंह 

0

मोतिहारी: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि जो सत्याग्रही हैं वो कभी हिंसक नहीं हो सकते लेकिन जब देश की सुरक्षा और आत्मसम्मान का मामला हो तो हमारे सैनिक पीछे हटने वाले नहीं हैं। पुलवामा की घटना काफी दुखद और मर्माहत करने वाली है। हम वीर शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। चाहे वो पाकिस्तान हो या चीन हमरा एक सैनिक दस पर भारी है। हम ने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है और आगे भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक से बड़ी श्रद्धांजलि हम देंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री सिंह नगर भवन में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सैनिकों की आज आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में परवर्तित विचार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम महात्मा गांधी चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह आयोजन समिति, बापूधाम मोतिहारी द्वारा समिति के अध्यक्ष वरीय पत्रकार चन्द्रभूषण पांडेय की अध्यक्षता और डॉ. लालबाबू प्रसाद के संचालन में हुई। इस दौरान मोतिहारी में गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना विषयक एक विचार संगोष्ठी सह श्रद्धाजंलि सभा हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आउटलुक के संपादक हरवीर सिंह ने कहा कि पुलवामा की घटना काफी दुखद है। हम वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं। गांधी जी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना आज भी प्रासंगिक है। चाहे कितना भी ग्लोबलाइजेशन की बात की जाय ग्राम स्वराज के मजबूत हुए बिना समग्र विकास संभव नहीं। समावेशी विकास के बिना वास्तविक विकास की बातें बेबुनियाद हैं। गांव मजबूत होगा तभी राष्ट्र मजबूत होगा। कार्यक्रम के अंत में शहीद सौनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, जिला प्रवक्ता भजपा प्रकाश अस्थाना, उप मुख्य पार्षद नगर परिषद रविभूषण, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक़, जिला संयोजक आई टी सेल पंकज सिन्हा, सह संयोजक बुद्धिजीवी मोर्चा भाजपा डॉ. अरुण कुमार, मीडिया प्रमुख मोतिहारी लोकसभा भाजपा गुलरेज़ शहज़ाद, जिला मंत्री भाजपा विनोद कुमार, मीडिया प्रभारी राजा ठाकुर, नगर अध्यक्ष भाजपा उतरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद सहित मोतिहारी जिला के मुख्यालय एवं सभी प्रखंडों के विभिन्न समाचार माध्यमों से जुड़े पत्रकारगण उपस्थित रहे।

(राजन दत्त द्वेविदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here