हाजत से कैदी फरार, चार पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी

0

बाढ़/पटना : बाढ़ के अथमलगोला थाने से दर्जनों मामले का आरोपी अपराधी जनार्दन राय के पुलिस गिरफ्त से भागने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में अथमलगोला थाना के चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैै। थानाध्यक्ष प्रभात सरण, एसआई मोहम्मद शाहरोज अख्तर, एसआई राजकिशोर पासवान, एसआई डीके सिंह पर उक्त कार्रवाई की गयी है। बाढ़ की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लिपि सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि सभी लोगों की अपराधियों से पहले से जान पहचान थी। इसको लेकर सभी लोगों ने लापरवाही बरती। अपराधी के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं। अपराधी थाना में पहले भी आया करता था।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पेट्रोलियम की चोरी हुई थी। जिसको लेकर पुलिस कई दिनों से छापेमारी कर रही है। जनार्दन यादव के साथ पुलिस 3 लोगों को थाने लायी थी। कई थानों की पुलिस ने जाकर छापेमारी की थी। जनार्दन यादव शौच जाने का बहाना बनाकर हाजत से फरार हो गया। सूत्रों की मानें तो जनार्दन यादव को मंगलवार की रात्रि में पुलिस पकड़ कर लाई थी। रात्रि में लगभग 12 बजे के आसपास शौच के बहाने फरार हो गया।

(ब्रजकिशोर पिंकू)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here