गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 20 से अधिक की मौत

0

नयी दिल्ली : पंजाब के गुरदासपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 20 लोगों की मौत हो गई। दीपावली को लेकर गुरुदासपुर की इस पटाखा फैक्ट्री में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। अत्यधिक भंडारण एवं तेजी से स्टाक तैयार करने के क्रम में सुरक्षा मानकों की उपेक्षा हुई। इसके कारण पटाखा फैक्टरी में बुधवार को जोरदार धमाका हो गया। धमाके में 20 से अधिक लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। जबकि 50 से अधिक मजदूरों के गंभीर रूप् से घायल होने की खबर मिल रही है।
धमाके की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां और पुलिस पहुुंच गई है। मौके पर राहत और बचाव शुरू हो गया है। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार पटाखा फैक्ट्री पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में है। संध्या पांच बजे के करीब फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ। पूरी पटाखा फैक्ट्री आग में तब्दील हो गयी। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है। राहत का कार्य चल रहा है। आग लगने के इस घटना ने सरकार व प्रशासन पर कई प्रश्न उठए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here