गुजरात, तमिलनाडु समेत दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के श्रमिकों को मदद पहुंचा रहे अश्विनी चौबे

0

पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश के विभिन्न राज्यों के जिला प्रशासन, बीजेपी इकाई व सामाजिक संगठनों से प्रतिदिन बातचीत कर बिहार के श्रमिकों के लिए सभी आवश्यक प्रबंधन करने का आग्रह किया है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु आदि राज्यों के विभिन्न जिलों में डीएम से बातचीत कर श्रमिकों का ध्यान रखने व सभी व्यवस्था करने को कहा है। प्रतिदिन वे श्रमिकों से बातचीत कर रहे हैं। उनका हाल जान रहे हैं।

swatva

श्रमिकों ने चौबे से लगाई थी मदद की गुहार

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे को बड़ी संख्या में फेसबुक, ट्विटर, फोन के माध्यम से बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, पटना, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर सहित बिहार के अन्य जिलों के रहने वाले श्रमिक, जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आदि राज्यों में काम करते हैं। उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई थी।

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे प्रतिदिन लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित राज्यों के जिलों के डीएम एवं अन्य पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी सारी व्यवस्था को पूरा करने को कहा है। वे स्थानीय बीजेपी के कार्यकर्ता, बिहार के संपन्न लोगों व सामाजिक संगठनों से भी उनकी मदद करने को कहा है।

श्रमिकों से बातचीत कर लेते हैं फीडबैक

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे व्यक्तिगत रूप से श्रमिकों से बातचीत कर फीडबैक भी लेते हैं। उनके कार्यकाल के अधिकारी निरंतर सभी के संपर्क में हैं। अभी तक बड़ी श्रमिकों को मदद पहुंचाई गई है।

बक्सर व कैमूर के श्रमिकों ने सुनाया अपना अनुभव

हैदराबाद के बिस्कुट फैक्ट्री में काम कर रहे संजय यादव ने मदद की गुहार लगाई थी। वे बक्सर के हैं। उनके साथ 20 लोग बक्सर के हैं। उन सभी से संपर्क किया गया है। फैक्ट्री मालिक से भी बातचीत कर हर संभव मदद उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिला प्रशासन को भी सूचना दी गई है। जिसके बाद इनके पास मदद पहुँची।

अरविंद कुमार, रोशन सिंह,वंश नारायण सिंह, वशिष्ठ सिंह से केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने बात की। उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। उनके साथ तकरीबन 15 लोग हैं। जो रामगढ़ देवहलिया एवं बक्सर में निकृस एवं गजधरा के निवासी हैं। अंजुर, चेंगलपट्टू , चेन्नई में हैं। उनसे वहां पर बातचीत कर व्यवस्था कराई गई है।

मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद छोटू खान सहित 50 श्रमिक भाई झपहा मुजफ्फरपुर व महनार हाजीपुर के हैं। जो साइला सुरेंद्र नगर गुजरात में हैं। उनके लिए सभी प्रबंधन किए गए हैं।

हरसंभव मदद कराया जा रहा है

केंद्रीय मंत्री चौबे ने बताया कि विभिन्न राज्यों में जिलों के डीएम से बात कर हरसंभव मदद उपलब्ध कराया गया है। मेरे कार्यालय के सहयोगी भी लगातार संपर्क में हैं। केंद्र व राज्य सरकारों ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। मैंने श्रमिक भाइयों को भरोसा दिलाया है कि वे पैतृक घरों की चिंता छोड़ दें। यहाँ भी व्यक्तिगत रूप से व मेरे कार्यालय के सहयोगी प्रशासन के संपर्क में हैं।

मालूम हो कि कोरोना संकट से निपटने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉक डाउन जारी है। इसी क्रम में देश के पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में लोग फंसे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here