गुजरात पलायन : अल्पेश ठाकोर पर घिर गई कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव

0

पटना : अल्पेश ठाकोर के मुद्दे पर कांग्रेस अब चारों ओर से घिर गयी है। जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछ लिया कि आखिर कांग्रेस को बिहारियों से इतनी नफरत क्यों है? तब कांग्रेस ने भी अपने विधायक अल्पेश ठाकोर को आगे कर दिया। हाईकमान का प्रेशर पड़ते ही अल्पेश ठाकोर सामने आए और उन्होंने मीडिया में कहा कि उन्हें बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है। गुजरात से बिहारियों पर हमला करने और उन्हें वहां से खदेड़ने के मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। विदित हो कि बिहारियों को गुजरात से भगाने को लेकर जब से कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर की ‘ठाकोर सेना’ का नाम सामने आया, तब से बिहार कांग्रेस को भी यहां बिहार में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

कल देर शाम कुछ छात्र—नौजवान राजधानी पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के गेट पर आकर अल्पेश ठाकोर के खिलाफ नारा लगाने लगे। बिहार कांग्रेस अध्य्क्ष मदन मोहन झा के वाहन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव भी किया किया। मदन मोहन झा के पीए रतीश झा से हुई बातचीत में उन्होंने बताया विरोधी दलों के समर्थित लोगों ने कल यह हरकत की।
वहीं बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि हम हमेशा से बिहारियों के साथ खड़े हैं। लोगों के बीच हमारी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

swatva

वहीं युवा जदयू इस मुद्दे को भंजाने की पूरी कोशिश कर रही है। जदयू के युवा प्रदेश अध्य्क्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि गुजरात में बिहारियों पर अत्याचार बंद नही हुआ तो कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन होगा। उसके बाद युवा जदयू ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here