7 दिन तक जिंदगी के लिए जंग के बाद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने तोड़ा दम

0

नयी दिल्ली : बीते 8 दिसंबर को CDS जनरल विपिन रावत के साथ हुए हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 7 दिनों तक बर्न इंजुरी और गंभीर चोटों के बावजूद बेंगलुरु के अस्पताल में जीवन की लड़ाई लड़ी लेकिन आज सुबह उनकी सांसों ने साथ छोड़ दिया।

सीडीएस रावत चौपर क्रैश में हो गए थे घायल

इंडियन एयरफोर्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसे में घायल होने के बाद जीवन के लिए काफी संघर्ष किया। पहले उन्हें वेलिंगटन के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेंगलुरु शिफ्ट किया गया था।

swatva

इसी वर्ष ग्रुप कैप्टन वरुण को मिला था शौर्य चक्र

इसी वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सैन्य परिवार से आते हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी वरुण सिंह का परिवार तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से जुड़ा है। वे खुद इंडियन एयरफोर्स से थे जबकि उनके पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह आर्मी एयर डिफेंस की रेजिमेंट में थे। कर्नल केपी सिंह के दूसरे बेटे और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के छोटे भाई लेफ्टिनेंट कमांडर तनुज सिंह इंडियन नेवी में हैं। वरुण सिंह का परिवार इन दिनों भोपाल में रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here