गणतंत्र दिवस समारोह में बोले राज्यपाल – बिहार में कानून का राज, माफियाओं को मिलती है सजा

0

पटना : 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर बुधवार को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने ध्वजारोहण किया। उनके साथ इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी समेत कई सांसद, मंत्री, विधायक, विधान परिषद, और विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार ने हरित आवरण 15 से 17 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया है। साथ ही स्मार्ट बिजली मीटर लगाने में देश का अग्रणी प्रदेश बन गया है। पटना मेट्रो का भी निर्माण हो रहा है। वहीं, नगर निकायों की संख्या 142 से बढ़ाकर 262 कर दी गई है। गांवों में भी बिजली, हर घर नल जल और पक्की नली-गली का काम पूरा हो गया है। साथ ही शहरी सुविधाएं भी बढ़ाई जा रहीं हैं।

swatva

वहीं, इसके अलावा राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है। भ्रष्ट आचरण और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले माफिया के खिलाफ सरकार द्वारा कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here