गोपालगंज में एसिड अटैक, आठ झुलसे

0

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में आज आपसी विवाद को लेकर एसिड से किये गये हमले में आठ लोग झुलस गये। इनमें तीन की हालत गंभीर है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात का लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आज एक बार फिर आपस में उलझ गये। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंक दिया। हादसे में आठ लोग झुलस गये हैं। सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फैयाज अली, मोहम्मद हसरुद्दीन और मुस्ताक आलम की हालत गंभीर बतायी जाती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here