गोपालगंज का कुख्यात विशाल सिंह 5 गुर्गों के साथ दबोचा गया

0

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में आज शनिवार को एसटीएफ ने गोपालगंज के कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को दबोच लिया। विशाल सिंह के साथ ही उसके पांच गुर्गे भी गिरफ्तार किये गए हैं। एसटीएफ और लोकल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोपालगंज जिले से सटे मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना स्थित दियारा में यह सफलता पुलिस को प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके सोनौथ मनियागाछी में एसटीएफ ने विशाल सिंह गिरोह को घेर लिया। इस दौरान गोपालगंज जिले के तीन कुख्यात अपराधी विशाल, गुड्डू और योगेन्द्र को पकड़ा गया। इसके बाद उनके दो और साथी गिरफ्तार किये गए। बाद में एसटीएफ ने गोपालगंज पुलिस को सभी अपराधियों को हैंड ओवर कर दिया।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here