सीधे चलो! गूगल मैप ने कहा, और Family समेत नहर में घुस गई कार

0

गूगल मैप का सहारा भारत के अमूमन सभी राज्यों के लोग धड़ल्ले से लोकेशन ढूंढने में करते हैं। इसके जरिये गाड़ी से किसी अनजान जगह जाने के दौरान अधिकतर वाहन चालक निर्दिष्ट जगहों की जानकारी लेते हैं। कहीं ऐसी जगह हमें जाना हो, जहां पहली बार यात्रा कर रहे हैं तथा रास्ते की जानकारी हमें नहीं है तो गूगल मैप हमें रास्ता बताते हुए गंतव्य तक पहुंचा देता है। लेकिन इसी गूगल मैप एप ने भारत के केरल राज्य में एक परिवार इस कदर मुसीबत में डाला कि गाड़ी में अच्छे भले यात्रा कर रही यह फैमिली अचानक नहर के पानी में पहुंच गया।

गूगल के मैप ने इस तरह दिया धोखा

गूगल मैप द्वारा इस कदर धोखा देने का यह वाकया केरल के कडुथुरुथी में एक वाहन सवार परिवार के साथ पेश आया। एक सफेद एसयूवी में सवार इस परिवार की गाड़ी को गूगल ने रास्ता भटकाते हुए सीधे बड़े नहर में पहुंचा दिया। हुआ यूं कि कर्नाटक का एक परिवार मुन्नार से अलाप्पुझा घूमने जा रहा था। अभी दो दिन पहले सुबह—सुबह ये लोग मुन्नार से निकले। एसयूवी में सवार होते वक्त इन लोगों ने गूगल मैप पर नेविगेशन लगाया। अब कार चला रहा शख्स गूगल के बताए रास्ते को फॉलो करने लगा। दोपहर को कडुथुरुथी में कुरुप्पंथरा कदवु के पास अचानक उनकी कार एक बड़े नहर में घुस गई।

swatva

ऐसे बची परिवार के सदस्यों की जान

आसपास के लोगों ने समय रहते पूरे परिवार को कार से बाहर निकाला। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि हम उसी रास्ते पर चल रहे थे, जो गूगल बता रहा था। गूगल ने सीधे जाने को कहा लेकिन वहां बड़ा नहर था। नहर से पहले सड़क पर एक बड़ा मोड़ था। लेकिन उन्होंने वहां टर्न इसलिए नहीं लिया क्योंकि गूगल ने सीधे जाने को कहा था। सीधे जाने के बाद कार गहरे नहर में जा घुसी।

कार में जब नहर का पानी भरने लगा तो उसमें सवार लोग चिल्लाने लगे। किसी तरह एक-एक कर लोगों को कार के अंदर से बाहर निकाला गया। बाद में कार को भी एक बड़े ट्रक से टोचन कर बाहर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here