गोल्ड का सूखा हुआ खत्म, 121 साल बाद एथलेटिक्स में मिला पदक 

0

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा फाइनल मुकाबला जीत किया है। नीरज ने भाला फेंक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया है। इससे पहले रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक का मैच जीत लिय। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। इस ओलंपिक में भारत ने अब तक 7 मेडल जीत लिए हैं।

भारत के नीरज का पहला थ्रो 87.03 मीटर का था। नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का रहा है। यह उनका दूसरा प्रयास था। नीरज चोपड़ा का तीसरा प्रयास में थ्रो ज्यादा दूर नहीं गया। वह 76.79 मीटर दूर ही भाला फेंक पाए। नीरज छह राउंड में लगातार टॉप पर रहे।

swatva

वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।

वहीं, गोल्ड मेडल जीतने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है। उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी।

मालूम हो कि भारत का 121 साल का इंतजार शनिवार को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने खत्म कर दिया है। अपने बेतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होनें देश का नाम रौशन कर दिया है। नीरज का पर्सनल बेस्ट 88.06 मीटर है। इस थ्रो के साथ उन्होंने 2018 एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीता था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here