लड़कियों की सहमति से हो उनकी शादी – शेफाली रॉय

0

पटना : ऑक्सफैम इंडिया ने विश्व महिला दिवस के पूर्व संध्या पर शी शोर कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान स्थित श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र सभागार में पटनबीट्स के कॉर्डिनेशन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वूमेन अचीवर्स नाम के प्रोग्राम से हुई, जिसमे बिहार के विभिन्न सशक्त महिलाओं में अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की।

सरिता राय, शिक्षाविद् एवम स्टडी पॉइंट उड़ान की संस्थापक, अमृता सिंह, नव अस्तित्व फाउंडेट की संस्थापक, टी वी एंकर ज्योति मिश्रा, महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा एवम आर्टिस्ट अंकिता राज ने अपनी कहानी वूमेन अचीवर के तौर पर साझा की।

swatva

लैंगिक आधार पर ठेकेदारी सुनिश्चित करना ग़लत

युवा कलाकार अंकिता ने अपने उद्घोषण में कहा की कला और कलाकार की लैंगिक आधार पर ठेकेदारी सुनिश्चित करना ग़लत है। क्योंकि कला किसी भी बंधन की मोहताज नहीं। अपने उद्घोषण के दौरान हीं उन्होंने महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक पेंटिंग भी बनाई जिसे की दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया।

लड़कियों को जन्म से बनाना होगा सशक्त

सहयोग संस्था की संस्थापिका रजनी सहाय ने कहा कि हमें लड़कियों को जन्म से सशक्त बनाना होगा, उन्हें अपने अधिकारों से अवगत कराना होगा। महिलाओं को समान अधिकार दिए बिना समाज में उनका उत्थान मुमकिन नहीं है।

पटना विश्वविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष शेफाली रॉय ने बताया कि शादी आपकी खुद की सहमति से होनी चाहिए। आज के समय में लड़कियों को अपनी आवाज और बुलन्द करनी होगी। दहेज प्रथा जैसे सामाजिक अवगुण को समाज से पूरी तरह हटाने में अभी काफी वक्त लगेगा। हमें कोशिश करते रहनी चाहिए। लड़कियों के नियमित संघर्ष के वजह से आज लोग लैंगिक असमानता जैसे विषयों पर बात कर रहे हैं। ये संघर्ष चलते रहना चाहिए।

ऑक्सफैम संस्था से जुड़ी हुई सुष्मिता गोस्वामी ने बताया कि आपको सही जगह सही सवाल करना आना चाहिए , ना की दूसरे के जवाबो में हामी भरनी चाहिए। लड़कियों को चुप चाप सहने के जगह अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। शादी और करियर जैसे विषयों से जुड़े फैसलों पर महिलाओं को आत्मनिर्भर होना होगा। आपको कोई चीज कब करनी है और कब नही ये फैसला आपका होना चाहिए।

पद्मा श्री सम्मानित सुधा वर्गीज ने सभी वक्ताओं को प्रशस्ति पत्र व टिकुली आर्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दर्शकों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति की महिलाओं के अधिकारों में बात करना आज के समय में ज्यादा आवश्यक है। उन्हें आज भी अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है।

कार्यक्रम का समापन कम्युनिटी जैमिंग आर्टिस्ट ग्रुप के राहुल, हरीश सेतु ने अपने संगीत एवम गायिका के साथ किया। मंच संचालन नंदनी ने किया। इस मौके पर अलग अलग कॉलेज से बनाये गए कैंपस अम्बेसडर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुप्रिया , अमित , राजा रवि , प्रीति , अमृत, केशव समेत सैकड़ों छात्र- छात्रायें व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here