गिरिराज सिंह पर बन रही शॉर्ट फिल्म, सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी

0

पटना : भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर एक फिल्म बन रही है। उनकी जिंदगी और राजनीतिक कैरियर पर बनने वाली इस शॉर्ट फिल्म का पोस्टर भी सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह पोस्टर दिनकर फिल्म प्रोडक्शन की ओर से जारी किया गया है। इसके साथ लिखे नोट में जानकारी दी गई है कि फिल्म निर्माण की कास्ट चयन होने के बाद अब तकनीकी पहलुओं पर काम चल रहा है। यह कार्य पूरा होते ही फिल्म निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

गिरिराज सिंह पर बने रही फिल्म का नाम ‘हां मैं गिरिराज हूं…’रखा गया है। इसमें गिरिराज सिंह को हर गरीब जरूरतमंद की आवाज बताया गया है। पोस्टर बेगूसराय के रहने वाले दिनकर भारद्वाज के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस प्रोडाक्शन की पहली फिल्म में काम करने वाले अमित कश्यप ने बताया कि गिरिराज सिंह भाजपा और हिंदू हित की रक्षा के लिए जाने जाते हैं। इनके जीवन पर फिल्म निर्माण होना अच्छी बात है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मध्यम वर्गीय पृष्टभूमि से आनेवाले गिरिराज सिंह जैसे राजनीतिक लोगों के जीवन से जुड़ी कहानी को जानकर युवा पीढ़ी प्रेरणा लेगी। मालूम हो कि भाजपा नेता गिरिराज सिंह फिलहाल बेगूसराय सीट से सांसद हैं और केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here