गिरिराज सिंह ने उड़ाया ड्रोन, सोशल मीडिया पर लोगों ने ले ली मौज

0

बेगूसराय : भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बीते दिन अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे। वहां उन्होंने अपने इलाके के लोगों का हाल जानने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इसी क्रम में एक जगह गिरिराज सिंह ने ड्रोन उड़ाया। इसकी बजाप्ता जानकारी देते हुए आज शनिवार को गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी मौज लेनी शुरू कर दी।

swatva

ड्रोन उड़ाने वाले वीडियो के साथ गिरिराज सिंह के ट्वीट पर लोगों ने धड़ाधड़ रीट्वीट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने मौज लेते हुए लिखा, ‘मंत्री जी बम गिराने का प्रशिक्षण ले रहे हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत जोरदार साहब। बस पाकिस्तान में एक बड़ा बम लगाकर ड्रोन उड़ा दो’। संदीप शंकर नाम के एक शख्स ने तो यहां तक लिख डाला कि ‘दादा ड्रोन उड़ाने के चक्कर में कहीं पूरे पाकिस्तान को मत उड़ा दीजिएगा’।

गिरिराज सिंह बेगूसराय में आम लोगों से मुलाकात को निकले थे। इसी दौरान उन्होंने एक ड्रोन उड़ाया था। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जिसे गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में पोस्ट किया। इसके बाद से लोग तरह-तरह के कमेंट लिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here