गिरिराज सिंह के ट्वीट से एक्शन में आयी पुलिस

0

पटना/बेगूसराय : बेगूसराय में हाल के दिनों में बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री व भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर एनडीए गठबंधन की घटक दल जदयू पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि बेगूसराय में अपराध चरम पर है। पिछले 72 घंटो में 10 लोगो पर गोली चली जिनमे से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। एक पीड़ित परिवार से मिलकर आते है तब तक दूसरी घटना की खबर आ जाती है। हालाँकि उन्होंने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया है पर बिहार की कानून व्यवस्थ पर सवाल उठाया है।

swatva

गिरिराज सिंह के ट्वीट के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने भी माना है कि हाल के दिनों में जिले में अपराध की घटना बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जिले में पुलिस लगातार छापेमारी  कर रही है।

गिरिराज सिंह ने तेघड़ा  में अपराधियों की गोली का हुए शिकार संजीत शाह उर्फ़ पेंटर के  परिवार से मुलाकात की तथा एक अन्‍य ट्वीट के माध्यम से उन्होंने बेगूसराय में हुए  तिहरे हत्‍याकांड के पीड़ितों से मुलाकात के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि मचहा में हुए तिहरे हत्याकांड ने बेगूसराय को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों को सुरक्षा मुहैया करने की मांग की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here