गिरिराज को ट्विटर पर राबड़ी ने कहा, ‘बकवास मास्टर’

0

पटना : राजद नेत्री और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आज भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वे ‘बकवास मास्टर’ हैं। राबड़ी ने गिरिराज के ‘गाय की फैक्ट्री’ लगाने संबंधी बयान पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर कहा कि वे ‘रोजगार पैदा करने वाली फैक्ट्री’ क्यों नहीं लगाते।

राबड़ी देवी ने लिखा—’बकवास मास्टर’ से पूछो कि इनके घर में कितनी गाय है? मेरे पास जितनी गायें हैं, उतनी इनकी सात पुश्तों को मिलाकर भी नहीं पाला गया होगा। मोदी सरकार के ये ऐसे नवरत्नों में एक हैं जिन्होंने देश का बेड़ा गर्क किया।

swatva

मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाते हुए राबड़ी ने गिरिराज को सलाह दी कि रोज़गार पैदा करने की फैक्ट्री लगाते तो देश का कुछ भला भी होता। गाय की फैक्ट्री लगाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। गिरिराज सिंह ने हाल में एक कार्यक्रम में कहा था कि वे देश में गाय की फैक्ट्री लगा देंगे। इससे केवल बछिया पैदा होंगी। गिरिराज के इस बयान पर विरोधियों ने जमकर चुटकी ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here