गिरिराज के माल्यार्पण के बाद प्रतिमा का किया गया शुद्धीकरण

0

बिहार की राजनीति में पक्ष- विपक्ष के बीच आरोप -प्रत्यारोप के क्रम में नायाब तरीका देखने को मिलते हैं। राजनीतिक गलियारों में पक्ष-विपक्ष के बीच पोस्टर वार जारी है। इसी बीच ताजा मामला बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड का है, जहां गिरिराज सिंह ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था, उस प्रतिमा को धोकर शुद्धीकरण किया गया।

बहुजन क्रांति मोर्चा, राजद और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को धोकर विरोध प्रदर्शित किया। प्रतिमा धोने वाले लोगों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नफरत की राजनीति करते हैं और कल बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अशुद्ध किया, इसलिए उन्हें जल से धोया जा रहा है।

swatva

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को सीएए के समर्थन और पुलवामा के शहीदों के याद में साहेबपुर कमाल से बलिया तक भारतवंशी जागृति यात्रा निकाली थी। यात्रा के बाद सभा को सम्बोधित करने से पहले गिरिराज सिंह एवं अन्य भाजपा नेताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया था।

प्रतिमा को धोने के बाद सांसद के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि आज टुकड़े-टुकड़े गैंग के द्वारा कुत्सित राजनीति की जा रही है और पूरे देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है। इससे पूर्व भी बिहार में इस तरह मंदिर, मूर्ति ,प्रतिमा और मंच को गंगाजल से धोकर शुद्धीकरण का काम हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here