गिरिराज का तंज, जनसंख्या नियंत्रण मुस्लिम देशों में मंजूर, भारत में विरोध क्यों?

0

पटना : भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 11 जुलाई विश्‍व जनसंख्‍या दिवस पर ट्वीट करते हुए कहा कि भारत में हिंदू—मुसलमान दोनों के लिए दो बच्चों का नियम अनिवार्य कर देना चाहिए। जो इस नियम को नहीं माने, उससे मतदान का अधिकार छीन लेना चाहिए। गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने ओवैसी और आजम खान जैसे लोगों को देश की सामाजिक समरसता में बाधक बता दिया।
एक अन्य ट्वीट में गिरिराज ने कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण में धर्म बाधक है जिस चलते 1947 की तर्ज़ पर देश सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वोट के ठेकेदारों ने जनसंख्या को धर्म से जोड़ दिया है। जनसंख्‍या नियंत्रण को इस्लामिक देश स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन भारत में इसे धर्म से जोड़ा जाता है।

swatva

भाजपा नेता ने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि भारत के लिए बड़ी चेतावनी है। इससे समरसता को खतरा तथा विकास में रुकावट हो रही है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के लिए भारत में सख्‍त कानून की आवश्यकता है। इसके लिए सड़क से संसद तक अभियान चलाना जरूरी है। क्योंकि जहां-जहां हिंदुओं की जनसंख्या गिरती है, वहां-वहां सामाजिक समरसता टूटती है। देश में कुछ लोग अपने लाभ के लिए समाज में विषमता फैलाते हैं। ओवैसी और आजम खान जैसे लोग सामाजिक समरस्ता में सबसे बड़े बाधक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here