गिरिराज का सुशील मोदी पर हमला, सरकार में हैं, फिर कैसे जारी हुआ आदेश?

0

पटना : आरएसएस और इससे जुड़े संगठनों की जांच के मामले में भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार भाजपा के वरीष्ठ नेता और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर बड़ा हमला किया है। गिरिराज सिंह ने सुशील मोदी से सवाल पूछा कि उनके सरकार में शामिल रहते यह कैसे हुआ? लगे हाथ नीतीश कुमार की मंशा पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इतना बड़ा निर्णय आखिर सीएम की इजाजत के बिना कैसे संभव हुआ?

एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह किसी को समझ में नहीं आया कि हमारी मातृ संगठन की जांच का क्या कारण था। बिहार में भाजपा जदयू के साथ सरकार में शामिल है। आरएसएस हमारा मातृ संगठन है। सुशील जी बतौर डिप्टी सीएम सरकार में हैं। उन्हीं से पूछना चाहिए कि यह सब क्या है? क्यों छानबीन की बात उठी।

swatva

गिरिराज सिंह ने कहा कि इस वाकये से लोग पूछ रहे हैं कि हम सरकार में हैं या सरकार से बाहर। इतना बड़ा निर्णय बिना मुख्यमंत्री के इजाज़त के कैसे हुआ ये जांच का विषय है। गिरिराज ने बताया कि संघ का चरित्र पारदर्शी है। दोहरी सदस्यता के मुद्दे पर अटल जी ने इस्तीफा दे दिया था। संघ के सवाल पर कोई समझौता नहीं हो सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here