गया में दो पुलिसवालों समेत तीन की गोली मारकर हत्या

0

पटना/गया : बिहार में क्राइम कंट्रोल से बिल्कुल ही बाहर है। अपराधियों ने अब पुलिस वालों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीती रात गया में तीन मर्डर को अंजाम देकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। मरने वालों में दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। हत्याएं जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र और गुरपा ओपी क्षेत्र में अंजाम दी गईं।

सीआरपीएफ जवान समेत दो को छलनी किया

जानकारी के अनुसार गुरपा थानाक्षेत्र के रैगनी जंगल के निकट अपराधियों ने पहले दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और शवों को झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस को आज गुरुवार की सुबह जंगल में दो शवों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान में जुट गई। मौके से पुलिस को सीआरपीएफ लिखी एक बाईक मिली जो संभवत: मृतकों की है। कहा जा रहा कि अपराधियों ने पहले बाइक चला रहे व्यक्ति को गोली मारी जिससे वो वहीं ढेर हो गया। पीछे बैठा व्यक्ति भागा तो उसका पीछा कर उसे गोली मार दी गई। दोनों मृतक वजीरगंज थाना के विशनपुर टोला कसियाडीह के रहने वाले हैं। इनमें से एक का नाम कृष्णा मांझी है जो सीआरपीएफ से वॉलेन्टरी रिटायर जवान है जो अपने गांव में किराना दुकान चलाता था वहीं दूसरा मृतक श्रवण मांझी है।

swatva

विष्णुपद में सैप जवान को मार डाला

उधर एक अन्य वारदात में गया ​के विष्णुपद थाना क्षेत्र में बीती देर रात अपराधियों ने एक सैप जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक रात में तीन—तीन हत्या की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हत्याओं को किन कारणों से अंजाम दिया गया, इसका पता नहीं चल पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here