गया में बुजुर्ग दंपति का गला रेता, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका

0

गया : कोंच थानांतर्गत आंती गांव में एक बुजुर्ग दंपति का गला रेता शव आज शुक्रवार की सुबह उनके घर से बरामद किया गया। मारे गए पति जानकी साव की उम्र करीब 80 वर्ष और मृतक पत्नी तपेश्वरी देवी की उम्र 75 साल बताई जाती है। दोनों की हत्या उनके ही घर में गला रेत कर की गई है। शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बिहार में 122 सब-जजों का प्रमोशन, देखें लिस्ट

swatva

बताया जाता है कि बुजुर्ग दंपति की हत्या संपत्ति विवाद में की गई है। सूचना के बाद दूसरे गांव में रहने वाला उनका बेटा और परिवार के अऩ्य सदस्य मौके पर पहुंचे। दंपति के तीन बेटे हैं और तीनों उनसे अलग रहते थे। दो बेटे बगल के जहाना गांव में जबकि तीसरा बेटा औरंगाबाद को गोह में रहता है। हत्या के वक्त घर में दपंत्ति के अलावा कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के बेटों से पूछताछ शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here